Homeकुमाऊँउत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की दिसंबर 2025 सत्र की परीक्षा के एडमिट कार्ड...

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की दिसंबर 2025 सत्र की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

Uttarakhand Open University (यूओयू) ने दिसंबर 2025 शीतकालीन सत्र की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। शीतकालीन सत्र की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध है — यहां क्लिक करें

विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, एडमिट कार्ड मास्टर प्रोग्राम, संशोधित बैचलर प्रोग्राम, संशोधित बैचलर (नई शिक्षा नीति सेमेस्टर) प्रोग्राम तथा डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रोग्राम (वार्षिक/सेमेस्टर) (मेन/बैक/इम्प्रूवमेंट) के लिए जारी किए गए हैं।

पहले ही जारी हो चुकी है डेट शीट

गौरतलब है कि विश्वविद्यालय इन सभी पाठ्यक्रमों की डेट शीट पहले ही जारी कर चुका है। अब एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने से पहले अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर उसमें अंकित सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय के आधिकारिक परीक्षा पोर्टल पर जाना होगा। लॉगिन पेज पर परीक्षा प्रकार (Examination Type), परीक्षा सत्र (Examination Session) और नामांकन प्रकार (Enrolment Type) का चयन करना होगा। आवश्यक जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लेना चाहिए।

डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें — यहां क्लिक करें

एडमिट कार्ड में अंकित विवरण

एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, नामांकन संख्या, कार्यक्रम का नाम, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि तथा रिपोर्टिंग समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो अभ्यर्थियों को तुरंत विश्वविद्यालय प्रशासन से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ ले जाना होगा। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित ताजा अपडेट और अन्य जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।