Homeउत्तराखण्डशोक में डूबा काशीपुर : पूर्व MP KC Singh Baba की पत्नी...

शोक में डूबा काशीपुर : पूर्व MP KC Singh Baba की पत्नी रानी मणिमाला सिंह का निधन

काशीपुर में शोक की लहर दौड़ गई, जब पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा की पत्नी रानी मणिमाला सिंह के निधन की खबर सामने आई। वह काफी समय से अस्वस्थ थीं और मुरादाबाद रोड के एक निजी चिकित्सालय में उनका उपचार चल रहा था। सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

रानी मणिमाला सिंह की अंतिम विदाई मंगलवार सुबह नौ बजे उनके धनौरी फार्म स्थित आवास से होगी। उनकी अंतिम यात्रा भगवंतपुर धनौरी की ओर प्रस्थान करेगी, जहां राजा फार्म के समीप बाग में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अपने पीछे वे दो पुत्र – नरेंद्र चंद सिंह और विरेंद्र चंद सिंह, उनकी पत्नियां कामाक्षी सिंह और काजल सिंह, पुत्री दिव्या सिंह और दामाद उदयभान नारायण सिंह को छोड़ गई हैं।

रानी मणिमाला सिंह के निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति पूर्व सांसद के आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दुख की घड़ी में मेयर दीपक बाली, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, राजीव अग्रवाल, विधायक आदेश चौहान, कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, शमशुद्दीन, अशोक सक्सेना और संदीप सहगल सहित अनेक लोग शामिल थे। सभी ने रानी मणिमाला सिंह के सामाजिक और पारिवारिक जीवन में उनके योगदान को याद किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।