Homeकुमाऊँकैंची धाम से लौट रहा टेंपो ट्रैवलर हादसे का शिकार, दो की...

कैंची धाम से लौट रहा टेंपो ट्रैवलर हादसे का शिकार, दो की मौत

नैनीताल: (Kafal Tree Live Uttarakhand News) कैंची धाम से लौट रहे पर्यटकों का एक टेंपो ट्रैवलर शनिवार देर रात खाई में गिर गया। हादसा मटियाली बैंड के पास हुआ, जहां वाहन करीब 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य यात्री घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से 16 लोगों का एक दल बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए कैंची धाम आया था। दर्शन के बाद सभी लोग शनिवार देर रात टेंपो ट्रैवलर से दिल्ली लौट रहे थे। लगभग रात 12:30 बजे ज्योलीकोट के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा।

हादसे की सूचना मिलते ही ज्योलीकोट चौकी पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को रेस्क्यू कर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। मृतकों की पहचान रोहितक निवासी पर्यटक के रूप में हुई है।

पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। (Kafal Tree Live Uttarakhand News)