आज हम बात करेंगे मॉनसून की, जी हां देश के कई हिस्सों में मॉनसून ने अपनी धांसू एंट्री दे दी है और कहीं-कहीं तो आफत मचा रखी है, लेकिन कहां पहुंचा ये मॉनसूनी तूफान, कहां है इंतज़ार, और आज कहां होने वाली है झमाझम बारिश? जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ… सबसे पहले आपको बता दें कि IMD के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक मॉनसून ने 17 से भी ज़्यादा राज्यों में दस्तक दे दी है, सोचिए, 17 राज्य, कमाल है ना, 24 मई को केरल में इसकी धमाकेदार एंट्री हुई, और उसके बाद तो ये रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। अब तक ये कहां-कहां पहुंच चुका है, ये देखते हैं फटाफट।
दक्षिण भारत के राज्यों केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र और तेलंगाना, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में छत्तीसगढ़, ओडिशा, मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और त्रिपुरा में मानसून पहुंच चुका है। 29 मई को इसने सिक्किम पार कर पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्रों में भी अपनी धमक दिखा दी है। और आज यानी शुक्रवार को मॉनसून बिहार और पश्चिम बंगाल में भी पहुंच सकता है।
IMD ने 25 से भी ज़्यादा राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया
अब बात करते हैं कि आज, यानी शुक्रवार, 30 मई को किन-किन राज्यों में मौसम अपना मिज़ाज दिखाने वाला है। IMD ने 25 से भी ज़्यादा राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत में दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड़ मध्य भारत में मध्य प्रदेश और राजस्थान। दक्षिण भारत में कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु। पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मणिपुर, मिजोरम, असम, त्रिपुरा, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश में बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में गर्मी का असर भी रहेगा, लेकिन ज़्यादातर जगहों पर बादल, बारिश और ठंडी हवाएं राहत देंगी।
अब आते हैं मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की, मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मॉनसून की रफ्तार थोड़ी धीमी हो सकती है। क्योंकि बंगाल की खाड़ी में बना एक दबाव वाला क्षेत्र जो आमतौर पर मॉनसून को उत्तर भारत की ओर धकेलता है वो अब सागर द्वीप से होते हुए बांग्लादेश की ओर बढ़ रहा है। ये डिप्रेशन मॉनसून को उत्तर भारत की ओर खींचने के बजाय, उसे विपरीत दिशा में खींचेगा, इसका मतलब है कि मॉनसून की गति धीमी हो जाएगी और आपको दो-तीन दिनों में इसका असर दिखेगा। अनुमान है कि मॉनसून पर एक हफ्ते से 10 दिन का ब्रेक लग सकता है। तो मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश का इंतजार थोड़ा बढ़ सकता है। पर चिंता मत करो, दोस्तों, मॉनसून आएगा ज़रूर, देर से ही सही।
प्रमुख राज्यों में आज के मौसम का हाल
प्रमुख राज्यों में आज के मौसम का हाल, मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत लगभग सभी बड़े जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। तो वहीं राजस्थान में यहां गर्मी और बारिश का मिक्सचर चल रहा है। आंधी-बारिश की वजह से तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट आई है। बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, अलवर, गंगानगर, सिरोही, उदयपुर सहित 18 जिलों में आज आंधी-बारिश की संभावना है। कल तो बीकानेर, सीकर, करौली, बाड़मेर, जैसलमेर में बारिश और धूल भरी आंधी भी चली। छत्तीसगढ़ में मॉनसून ने एंट्री मार ली है, रायपुर-दुर्ग, बिलासपुर समेत सभी जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और बिजली गिरने का भी डर है। लेकिन कमाल की बात ये है कि अगले 48 घंटों में औसत तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की वृद्धि भी हो सकती है। उत्तर प्रदेश में भी बारिश हो रही है। वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, गोरखपुर, लखनऊ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर समेत कई जिलों में बारिश, ओले और बिजली गिरने का अलर्ट है। वहीं दिल्ली-NCR में भी आज बारिश होगी। गाजियाबाद और नोएडा में भी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है। 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और आसमानी बिजली गिरने की भी संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम 29°C तक रह सकता है।
बिहार में भी बारिश का अलर्ट
बिहार में यहां भी बारिश का अलर्ट है। पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पटना, गया, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया समेत पूरे बिहार में आज बारिश की संभावना है। झारखंड के कई जिलों में भी गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। गोड्डा और पाकुड़ में कल तेज हवा के साथ बारिश हुई थी, 2 जून तक गरज-चमक, तेज़ हवा और वज्रपात का अलर्ट है।
हरियाणा में रविवार को कुछ जिलों में बारिश और आंधी-तूफान आया था, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। आज भी हरियाणा के सभी जिलों में बारिश की संभावना है। चंडीगढ़, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और यमुनानगर में 50 से 75% तक बारिश का अनुमान है। बाकी जिलों में 25 से 50% तक बारिश हो सकती है। केरल में भारी बारिश का अलर्ट है। कन्नूर, एर्नाकुलम, कासरगोड, कोट्टायम, त्रिशूर, इडुक्की, वायनाड, पथानामथिट्टा, पलक्कड़, अलपुझा में लगातार बारिश और जारी अलर्ट के कारण, आज सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी रहेगी। तो केरल वाले बच्चे तो फुल एन्जॉय कर रहे होंगे।
तो ये था आज का धमाकेदार मौसम अपडेट। याद रखिए, मॉनसून अपनी चाल चल रहा है, कहीं तेज़ी से तो कहीं थोड़ा धीमा। हमें बस अलर्ट रहना है और प्रकृति का सम्मान करना है। आज के लिए इतना ही। अगर आपको ये अपडेट पसंद आया हो, तो वीडियो को लाइक करें, अपने दोस्तों के साथ शेयर करें, और हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल न भूलें ताकि आपको ऐसे ही धमाकेदार अपडेट्स मिलते रहें!